कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा वर्ष 2022-23 के लिए प्रमुख फसलों के उत्पादन का अंतिम अनुमान जारी कर दिया गया है।
2022-23 के अंतिम अनुमान के अनुसार, देश में कुल खाद्यान्न उत्पादन रिकॉर्ड 3296.87 लाख टन होने का अनुमान है, जो 2021-22 के दौरान प्राप्त 3156.16 लाख टन खाद्यान्न उत्पादन से 140.71 लाख टन अधिक है।
इसके अलावा, 2022-23 के दौरान उत्पादन पिछले पांच वर्षों (2017-18 से 2021-22) के औसत खाद्यान्न उत्पादन की तुलना में 308.69 लाख टन अधिक है।
Shri Narendra Singh Tomar ने जारी किआ आकड़ा
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने खाद्यान्न के रिकॉर्ड उत्पादन पर कहा है कि हमारे किसान भाई-बहन लगातार कड़ी मेहनत कर रहे हैं, वहीं कृषि वैज्ञानिक और संस्थान भी बहुत अच्छा काम कर रहे हैं.
इसके साथ ही प्रधानमंत्री मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में, कृषि मंत्रालय योजनाओं एवं कार्यक्रमों को सुचारू रूप से क्रियान्वित कर रहा है, अतः सभी के प्रयासों से कृषि क्षेत्र में रिकॉर्ड खाद्यान्न उत्पादन सहित बेहतर परिणाम परिलक्षित हो रहे हैं।
2022-23 के दौरान Major Crops का अनुमानित उत्पादन इस प्रकार है:
Foodgrains – 3296.87 Lakh tonnes.
Rice – 1357.55 Lakh tonnes.
Wheat – 1105.54 Lakh tonnes.
Nutri / Coarse Cereals – 573.19 Lakh tonnes.
Maize – 380.85 Lakh tonnes.
Pulses – 260.58 Lakh tonnes.
Tur – 33.12 Lakh tonnes.
Gram – 122.67 Lakh tonnes.
Oilseeds – 413.55 Lakh tonnes.
Groundnut – 102.97 Lakh tonnes.
Soyabean – 149.85 Lakh tonnes.
Rapeseed and Mustard – 126.43 Lakh tonnes.
Sugarcane – 4905.33 Lakh tonnes.
Cotton – 336.60 Lakh bales (of 170 kg each)
Jute & Mesta – 93.92 Lakh bales (of 180 kg each)
इतना रहेगा दालों का उत्पादन
2022-23 के दौरान कुल दलहन उत्पादन 260.58 लाख टन होने का अनुमान है जो पिछले पांच वर्षों के औसत दलहन उत्पादन 246.56 लाख टन से 14.02 लाख टन अधिक है।
इतना रहेगा तिलहन का उत्पादन
2022-23 के दौरान देश में कुल तिलहन उत्पादन रिकॉर्ड 413.55 लाख टन होने का अनुमान है, जो 2021-22 के दौरान तिलहन उत्पादन की तुलना में 33.92 लाख टन अधिक है।
इसके अलावा, 2022-23 के दौरान तिलहन का उत्पादन औसत तिलहन उत्पादन 340.22 लाख टन से 73.33 लाख टन अधिक है।
अन्य फसलों का उत्पादन
2022-23 के दौरान चावल का कुल उत्पादन रिकॉर्ड 1357.55 लाख टन होने का अनुमान है। यह पिछले वर्ष के चावल उत्पादन 1294.71 लाख टन से 62.84 लाख टन अधिक है और पिछले पांच वर्षों के औसत उत्पादन 1203.90 लाख टन से 153.65 लाख टन अधिक है।
2022-23 के दौरान गेहूं का उत्पादन रिकॉर्ड 1105.54 लाख टन होने का अनुमान है। यह पिछले वर्ष के गेहूं उत्पादन 1077.42 लाख टन से 28.12 लाख टन अधिक है और औसत गेहूं उत्पादन 1057.31 लाख टन से 48.23 लाख टन अधिक है।
2022-23 के दौरान देश में गन्ने का कुल उत्पादन 4905.33 लाख टन होने का अनुमान है। 2022-23 के दौरान गन्ने का उत्पादन पिछले वर्ष के 4394.25 लाख टन के गन्ना उत्पादन की तुलना में 511.08 लाख टन अधिक है।
कपास का उत्पादन 336.60 लाख गांठ (प्रत्येक 170 किलोग्राम) होने का अनुमान है, जो पिछले वर्ष के कपास उत्पादन की तुलना में 25.42 लाख गांठ अधिक है।
जूट और मेस्टा का उत्पादन 93.92 लाख गांठ (प्रत्येक 180 किलोग्राम) होने का अनुमान है।
इतना रहेगा Shree Anna का उत्पादन
पोषक/मोटे अनाज का उत्पादन 573.19 लाख टन अनुमानित है, जो 2021-22 के दौरान प्राप्त 511.01 लाख टन के उत्पादन से 62.18 लाख टन अधिक है।
इसके अलावा, यह औसत उत्पादन से भी 92.79 लाख टन अधिक है। श्री अन्ना का उत्पादन 173.20 लाख टन अनुमानित है।
Also Check : PM Vishawakarma Yojana
1. भारत के किस राज्य में सर्वाधिक खाद्य उत्पादन होता है?
उत्तर प्रदेश भारत का शीर्ष कृषि राज्य है, जिसमें बाजरा, चावल, गन्ना, खाद्यान्न और कई अन्य सहित राज्य स्तरीय फसल उत्पादन होता है।
2. भारत में सबसे अमीर किसान किस राज्य में हैं?
मेघालय में प्रति कृषक परिवार की औसत मासिक आय सबसे अधिक है
3. भारत का सबसे उपजाऊ राज्य कौन सा है?
पंजाब भारत का सबसे उपजाऊ राज्य है।